लोकसभा चुनाव : गढ़वा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बनायी रणनीति

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पहुंचे गढ़वा

चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार गढ़वा पहुंचे। के रवि कुमार ने गढ़वा समाहरणालय में जिले अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पलामू लोकसभा में चुनावी मतदान 13 मई को है।

इसे लेकर के रवि कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव को लेकर कई दिशा- निर्देश दिये। के रवि ने बताया कि कुछ कमियां भी देखी गयी है, जिसे पूरा करने का आदेश दे दिया गया है और इस बार शांतिपूर्ण मतदान होगा। 

वहीं, बता दें कि झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। उस समय पूरे देश में चौथे चरण का मतदान चल रहा होगा। 13 मई को झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर वोट होना है, जिसमें सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) लोकसभा शामिल हैं। इन 4 लोकसभा क्षेत्र में कुल 63,99,582 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

इनमें 32,12,549 पुरुष, 31,86,991 महिला और 42 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा 33 थर्ड जेंडर वोटर सिंहभूम (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में हैं। इन 4 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 23 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse