टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज डीएवी का पहला स्कूल खोलनेवाले महापुरुष महात्मा हंसराज की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष हवन, भजन का आयोजन किया गया। मौके पर महात्मा हंसराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।
वक्ताओं ने इस अवसर पर महात्मा हंसराज जी के योगदान को याद किया और उनसे संबंधित घटनाओं का उल्लेख किया। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार बचपन में हंसराज जी को पैसे की कमी से जूझना पड़ा और कैसे उन पर स्वामी दयानंद जी की बातों का असर हुआ। कैसे उन्होंने गुरुदत्त विद्यार्थी जी के साथ मिलकर डीएवी का पहला स्कूल लाहौर में खोला था।
वक्ताओं ने महात्मा हंसराज जी भाई मुल्कराज जी को भी याद किया। मौके पर बच्चों के अलावा वरिष्ठ शिक्षक एस के राणा, पी सारंगी, चिर सुंदर ठाकुर, अरुण कुमार मंडल,आर के झा, आलोक इंद्र गुरु, साधना शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse