पलामू : दूसरे दिन बिके दो नामांकन पत्र

 

  • अब तक छह प्रत्याशियों ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म 

टीम एबीएन, पलामू। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पलामू सीट से दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पलामू लोकसभा सीट से शुक्रवार को दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस तरह दो दिनों में अब तक कुल छह नामांकन पत्र बिक चुके हैं। शुक्रवार को सीपीआई के अभय भुइयां और लोकहित अधिकार पार्टी के सनन कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा।

पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम, राजद की ममता भुइयां, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के वृंदा राम और भागीदारी पी के सत्येन्द्र कुमार पासवान ने नामांकन पत्र खरीदा था। पलामू डीसी सह निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में बैठे रहे और प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। 

गुरुवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होते के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी। नामांकन प्रक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। दरअसल, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी। 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे।

13 मई को होना है मतदान

पलामू लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। समाहरणालय परिसर में 6 दंडाधिकारियों के साथ सबसे अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है। नामांकन स्थल पर 100 मीटर के दायरे में प्रत्याशियों के केवल तीन वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse