मैट्रिक : जैक के रिजल्ट में 90% से ज्यादा विद्यार्थी सफल

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में इस साल 90 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें सात विद्यार्थी तो ऐसे हैं जिन्होंने 490 से अधिक अंक हासिल किया है। 

यानी इन सभी का प्रतिशत 95 प्रतिशत से अधिक है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें छह लड़कियां और सिर्फ एक लड़का है। ज्योत्सना ज्योति 496 अंक लाकर टॉपर बनी है। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली सना कुमारी का 493 अंक है।

लिस्ट में सबसे कम 491 अंक

इस लिस्ट में सबसे कम 491 अंक वाले का है। इतने अंक अर्जित करने वाले 3 लोग हैं। जिन लोगों का मार्क्स 491 है उसमें प्रतिभा महतो, सुमित कुमार और सुप्रिया कुमारी है। 

प्रतिभा महतो बीसी-1 कैटेगिरी से आती है तो सुमित कुमार महतो बीसी- 2 से आते हैं। सुप्रिया कुमारी की बात करें तो वह एसटी कैटेगिरी से आती है। सुप्रिया इंदिरा गांधी अवासीय विद्यालय की छात्रा है। इन लोगों से ऊपर सृष्टि सौम्या और करिशमा कुमारी है। जिन्होंने 492 अंक हासिल किये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse