एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। हजारीबाग से रामनवमी का जुलूस देखकर लौट रहे तिलैया निवासी बाईक सवार की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गयी। घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। बाईक सवार की पहचान तिलैया निवासी बिरेंद्र प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र रवि केसरी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने पल्सर बाईक (जेएच 02 एम 2370) से गुरुवार को अपने घर से हजारीबाग जुलूस देखने गया था। शुक्रवार को जुलूस देखकर वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में पटना रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास विपरीत दिशा से आ रही मिनी ट्रक (बीआर 01 जीएन 3501) से टकरा गया। इस टक्कर में युवक का खोपड़ी खुलकर सड़क पर गिर गया।
युवक का पैर भी पूरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे दो छोटी बेटी और पत्नी छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुमित साव दल बल के साथ पहुंचकर एम्बुलेंस से शव को अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां शव को अंत्यपरीक्षण के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।
घटना की जानकारी होते ही मृतक युवक के स्थानीय परिजन सहित भगवान केशरी, अमित केसरी, चुन्नू केशरी, विशाल केसरी, दीपू कुमार आदि कई सगे संबंधी अस्पताल पहुंचकर विधिसम्मत कार्य में पुलिस को सहयोग किया। घटना के बाद पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिचित बताते है कि युवक झुमरी तिलैया में कपड़ा का व्यवसाय करता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse