23 को श्री सालासर मंदिर में हनुमान जयंती पर भव्य कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री सालासर हनुमान मण्डल, रांची का श्रीहनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आगामी दिनांक 23 अप्रैल 2024, दिन मंगलवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर मे श्री सालासर हनुमान मंदिर, मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण, बंसीधर अडूकिया रोड, रांची में धूमधाम से मनाया जायेगा।

उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रात: 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री हनुमान महोत्सव मे नयनाभिराम झांकी, अखंड ज्योत, रसमाधुरी श्रृंगार से सुसज्जित सालासर बालाजी के सानिध्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे गणेश पूजन सह अखंड ज्योत मुख्य यजमान सहपत्नी प्रज्ज्वलीत करेंगे। प्रात: 9 बजे से 151 संकल्पित श्रधालु महिलाओं द्वारा सामूहिक सस्वर सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य गुनगान श्री जनार्धन जी जोशी के सानिध्य में किया जायेगा। 

सायं 4 बजे से 108 सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का वृहत आयोजन किया गया है साथ ही भक्तो के द्वारा छप्पन भोग व सवामणी भोग भी लगाया जायेगा। उसके बाद संध्या 5 बजे से रांची के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको द्वारा भजनों की अविरल गंगा प्रवाहित की जाएगी एवं रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ महोत्सव का समापन होगा।

ज्ञातव्य हो कि मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण मे श्री सालासर बालाजी का जागृत विग्रह प्रतिमा सन् 1995 मे प्राण प्रतिस्थापित है। विगत 28 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ मंगलवार व  शेष दिन भजन कीर्तन होता है। ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित इस मंदिर मे श्रधालु भक्तो का तांता लगा रहता है एवम मनोकामना पूर्ण होती है। साक्छात् जागृत दरबार है श्रीसालासर बालाजी मन्दिर। जो नहीं जा सकते राजस्थान एक बार हाजरी लगाले रांची में हनुमान जी की गद्दी हैं।

किशन शर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती मे जो भी श्रधालु सवामणि भोग लगवाना चाहते है 2100 की सहयोग राशि देकर बालाजी को अर्पित कर सकते है, सुंदरकांड पाठ के पर्चि 101 रुपये एवम हनुमान चालीसा पाठ पर्ची 11 रुपये सहयोग शुल्क मात्र देकर प्राप्त कर सकते हैं।

महोत्सव को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा (टोली), सचिव किशन लाल शर्मा, अरुण जोशी, अशोक पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अमित सारस्वत (काली),  गुलाब शर्मा, धर्मचंद शर्मा (भोपली), नथमल शर्मा, कमल शर्मा (कल्लू), सुनील शर्मा (मुन्ना), राहुल शर्मा (चिंटू), मनीष शर्मा, भगवती व्यास गुड्डू, चेतन माटोलिया, अमित शर्मा, मनोज बजाज आदि सहयोग कर रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा (97091 31113) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse