झारखंड के लिए हीट वेव का अलर्ट

 

रांची का तापमान इस दिन होगा 40 डिग्री

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचने वाला है। इसमें ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। साथ ही झारखंड में उष्ण लहर का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी कर दिया है। 

गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को झेलनी होगी। खासकर कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल में। इन दोनों प्रमंडलों में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जायेगी। 

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यहां के लोगों को भी लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। रांची का अधिकतम तापमान 2-3 दिन के भीतर 40 डिग्री हो जाने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा। 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। सरायकेला का उच्चतम तापमान 43 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया, जो झारखंड में सबसे अधिक रहा। झारखंड का सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि 19, 20 और 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse