पलामू : बस ने मोपेड सवार दो युवकों को कुचला

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची में नेशनल हाइवे 75 पर एक यात्री बस ने मोपेड सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गयी है। 

दोनों युवकों के शव यात्री बस में 25 मीटर से अधिक दूर तक घसीटते चले गये। मृत युवकों की पहचान पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के टेमराई निवासी बेने समद और महेश टोपनो के रूप में की गयी है। घटना के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है।

सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री बस को जब्त कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। दोनों मृतकों के शवों को तुम्बागाड़ा नवजीवन अस्पताल में रखा गया है, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा जायेगा।

परिजनों के अनुसार बेने समद की शादी लोहरदगा में हुई थी। बुधवार की देर शाम वह अपनी पत्नी को लेने मोपेड से लोहरदगा जा रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त महेश टोपनो भी था। इसी क्रम में पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोची में यात्री बस ने बेने और महेश टोपनो को रौंद दिया। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सतबरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुम्बागाड़ा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि बेने ने शाम को फोन कर बताया था कि वह लातेहार पहुंचने वाला है। रात में सतबरवा थाने की पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि बेने का एक्सीडेंट हो गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse