टीम एबीएन, रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने झारखंड की तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है।
रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी बाकी है। इससे पहले कांग्रेस ने तीन लोकसभा सीटों खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग से उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते में कुल सात सीटें आयी हैं। इनमें से अब तक छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं।
इससे पहले कांग्रेस की ओर से खूंटी, लोहरदगा व हजारीबाग सीट से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत व हजारीबाग संसदीय सीट से जेपी पटेल (जयप्रकाश भाई पटेल) को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इनके नामों की घोषणा की गयी थी।
जयप्रकाश भाई पटेल हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इन्हें कांग्रेस ने हजारीबाग लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। लोहरदगा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। लोहरदगा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया गया है। खूंटी लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse