रांची : एक और झामुमो नेता के घर ईडी की छापामारी

 

रांची में ईडी की रेड, जेएमएम नेताओं के यहां भी दी दबिश 

टीम एबीएन, रांची। जमीन घोटाले मामले में ईडी के द्वारा एक बार फिर राजधानी के साथ साथ कई अन्य जिलों में रेड की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल 9 जगहों पर ईड की रेड जारी है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार जमीन दलाल सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। 

जेएमएम नेता अंतु तिर्की सहित 9 के यहां रेड 

ईडी की छापेमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के यहां भी चल रही है। ईडी की टीम मंगलवार सुबह 6.30 बजे झामुमो के नेता अंतु तुर्की के बरियातू स्थित आवास पर पहुंची। इसके बाद अंतु तिर्की के घर पर कागजात खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि अंतु तिर्की का आवास झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय के ठीक पास में ही है। 

इनके यहां चल रही है रेड 

इसके अलावा विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकाने के साथ साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय के ठिकाने पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। बता दें इससे पहले भी जमीन घोटाले मामले में विपिन सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय के यहां ईडी द्वारा छापेमारी की गयी थी। एक बार फिर से इनके यहां दबिश दी गयी है। 

सद्दाम से पूछताछ के बाद हो रही कार्रवाई 

ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है। ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पांच दिनों तक पूछताछ की थी, उसी पूछताछ के बाद अंतु तिर्की सहित कई अन्य के यहां छापमेरी की जा रही है। 

बता दें कि राजधानी रांची में सेना की जमीन के साथ साथ जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने बीते साल कार्रवाई की थी। जिसमें रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी। 

छापेमारी के दौरान ईडी को भारी पैमानें पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, कई सरकारी कागजात मिले थे। कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले थे। 

इस दौरान ईडी ने एक साथ रांची, सिमडेगा, हजारीबाग, बिहार के गोपालगंज, पश्चिम बंगाल के आसनसोल और कोलकाता में छापेमारी की थी। ईडी ने सेना की जमीन खरीद में गड़बड़ी, चेशायर रोड होम स्थित जमीन की खरीद में गड़बड़ी में दर्ज सदर थाना के केस के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया था। सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिकी के लिए कोलकाता से कागजात बनाये गये थे। इन सब मे सद्दाम की भूमिका भी सामने आयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse