एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/ रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह दौरे पर हैं। कल्पना सोरेन ने बीते सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड का जल-जंगल-जमीन यहां के लोगों का है। इसके बावजूद यहां के आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है।
कल्पना सोरेन ने ग्रामीणों से 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। संवाद के दौरान आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपनी समस्याएं रखी। कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी। अपने अधिकांश संवाद उन्होंने संथाली भाषा में किया।
कल्पना ने मरगोडीह गांव स्थित चिन्हित आंदोलनकारी दिवंगत धनेश्वर मंडल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कल्पना गुरुजी के साथी रहे शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोरा आम गांव पहुंची। उन्होंने बसंत पाठक के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां के बाद उन्होंने खंभाटांड स्थित गिरीश चंद्र किस्कू के समाधि पर भी माल्यार्पण उन्हें नमन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse