एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस भी पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं बेतिया पुलिस ने दोनों शूटर के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमा के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। बागड़िया ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर मोतिहारी जिला के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है।
दोनों शूटरों के आपराधिक इतिहास को लेकर मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। इस मामले में एडीजी लॉ एंड आडर संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की हर संभव मदद की जायेग। वहीं इस मामले में बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य की पुलिस भी सतर्क है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse