एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में गया जिले के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यहांउन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार का है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है।
मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी 2 दिन पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 सालों में सभी ने देखा है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकल कर आप सबके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, आपके आशीर्वाद से आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है। मोदी को देश के संविधान ने ये पद दिया है। डॉ राजेंद्र प्रसाद और बाबा साहब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान नहीं होता तो कभी ऐसे पिछड़े परिवार में पैदा हुआ, गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse