सीएम समेत कई नेताओं ने किया बाबा साहब को नमन

 

  • बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती
  • सीएम चंपाई सोरेन समेत कई नेताओं ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

टीम एबीएन, रांची। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर 134वीं जयंती है। बाबा साहब की जयंती के अवसर पर झारखंड में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट डालकर बाबा साहब को नमन कर रहे हैं।

सीएम चंपाई सोरेन

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखा। शोषितों, वंचितों एवं पीड़ितों को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान करने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम! जय झारखंड!!

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, देश के प्रथम कानून मंत्री, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता, सद्भाव और सामाजिक न्याय में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी

वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण तक में अतुलनीय योगदान देने वाले युगपुरूष भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!!

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse