मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से सत्र 2024-2025 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रसेन पथ अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन मे किया गया। 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, विशेष अतिथि पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, झारखंड प्रांत मंडलीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथियों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह के रूप मे पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के 10 पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मुकेश जालान, प्रभात साबू, राहुल अग्रवाल, मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जाजोदिया, विशाल पाडिया, मनीष लोधा, दीपक गोयनका, विकस अग्रवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष अमित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही शहर की अन्य कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सचिव भी मौजूद थी। इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सुभाष पटवारी ने किया।

इस समारोह में युवा आशीष अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी। युवा सोनित अग्रवाल को सचिव एवं युवा स्पर्श चौधरी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलायी गयी। नीरज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, विकास अग्रवाल को उपाध्यक्ष पद की एवं अभिषेक जालान और निकुंज पोद्दार को सह सचिव पद की शपथ दिलायी गयी। 

इसके साथ ही 16 अन्य सदस्यों को नयी कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने नयी टीम को दुपट्टा  पहना कर बधाई दी एवं आगे आने वाले कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मौजूद पुर्व उपमहपौर संजीव विजयवर्गीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने अपने कई अनुभवों को साझा किया एवं नई कार्यकारिणी का और सभा में मौजूद बाकी तमाम सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहभागिता दी।

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार महामंत्री विनोद कुमार जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने रांची मारवाड़ी युवा मंच की नयी ऊर्जावान युवा टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता राघव जालान ने दी। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची के प्रवक्ता राघव जालान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse