एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईरान ने इजरायल पर रात को दागी 200 से अधिक ड्रोन मिसाइल के बाद अब जवाबी कार्रवाई के लिए इजराइल भी तैयार है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि वो इजरायल का साथ देगा और इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान द्वारा लॉन्च ड्रोन कुछ ही घंटों में अपने लक्ष्य पर पहुंच जायेंगे इराक के सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि उन्हें ईरान से उनके देश के ऊपर उड़ते देखा गया था।
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा, ईरान ने कुछ समय पहले अपने क्षेत्र के भीतर से इजराइल की ओर ड्रोन लॉन्च किये थे। IDF हाई अलर्ट पर है और ऑपरेशनल स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। आईएएफ लड़ाकू जेट और इजरायली नौसेना के जहाजों के साथ IDF एरियल डिफेंस हाई अलर्ट पर है।
आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, हमारे सहयोगियों के साथ आईडीएफ इजरायल और इजरायल के लोगों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है। यह एक मिशन है जिसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध और तैयार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse