कोडरमा : घाटी में दाल लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त नौवांमाइल घाटी के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे दाल लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी। जबकि खलासी घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों सहोदर भाई हैं। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता से दाल लोड कर उक्त ट्रक कोडरमा के रास्ते छपरा जा रही थी। इसी दौरान नौवांमाइल घाटी पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी और खाई में जा गिरी। 

जिससे ट्रक चालक छपरा बिहार निवासी सुनील सिंह पिता नंदकिशोर सिंह की मौत हो गयी। जबकि उसका भाई खलासी रामसेवक सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजित कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कोडरमा घाटी के नौवांमाइल में हुआ हादसा से मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। 

दरअसल, रविवार को घटनास्थल पर जैसे ही दाल लदा ट्रक पलटा, उसी समय घाटी से गुजर रहे कई ट्रक चालक वाहन रोक कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। लेकिन वहां मदद करने की बजाय दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर गिरे दाल की बोरियों को लेकर चलते बने। हालांकि समय रहते पुलिस के पहुंचने से दाल पूरी तरह लूटने से बच गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse