टीम एबीएन, रांची। लिटिल विंग्स स्कूल ने शनिवार को रांची प्रेस क्लब के सभागार में भारतीय अंतर 16 के नव चयनित फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा और उसके माता और प्रशिक्षक अनवारुल हक जी का सम्मान और आर्थिक सहायता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रंजन कुमार थे।
लिटिल विंग्स स्कूल के निदेशक रमेन्द्र कुमार ने फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया और हर 3 सालों तक आर्थिक सहायता करने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने सुश्री लिंडा को सम्मानित करते हुए कहा कि गाांव से निकलकर देश और विदेश तक झारखंड की और अपने गांव के नाम रौशन करने पर उससे बधाई देते हुए मोमेंटो प्रदान किया और भविष्य में किसी भी सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक और खेलों को प्रोत्साहित करने वाले श्री जगदीश सिंह जग्गू ने बताया की लिटील विंग्स स्कूल के निदेशक का आभार रहेगा जिन्होंने इस गरीब और लाचार खिलाड़ी को आर्थिक सहायता करने के लिए आगे आने का कार्य किया है उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता समेन्द्र लाल जी के द्वारा सम्मानित करने और उनको साइकिल प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी नकुल तिर्की ने कहा की अब समय आ गया हैं जब पैसे से अधिक मेहनत और परिश्रम को सम्मान मिलने लगा है। मौके पर बिरसा कश्यप और समेन्द्र लाल ने दिव्यानी लिंडा को साइकिल भेंट की।
आज के सभागार में सुश्री लिंडा के प्रशिक्षित करने वाले एनरूल हक को भी मुख्य अतिथि रंजन कुमार, रमेन्द्र कुमार जगदीश सिंह, राणा मिश्रा, नकुल तिर्की ने सम्मानित किया। अपने शुरुआती दिनों के बातों को बोलते हुए सुश्री लिंडा ने नेपाल के बाद मलेशिया पर इस कार्यक्रम से मुझे बल और ऊर्जा मिलेगी इसके लिए उन्होंने स्कूल के निदेशक और सामाजिक कार्यकर्ता का आभार जताया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse