टीम एबीएन, रांची। आल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आल मीडिया काउंसिल फाउंडेशन के डायरेक्टर कमारी हिन्दी दैनिक अखबार तथा मैग्जीन के संपादक ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा के आदेशानुसार श्रीमती इंद्रा कुमारी को आल मीडिया काउंसिल का झारखंड/ बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) बनाया गया है। श्रीमती कुमारी आल मीडिया काउंसिल की महिला विंग की टीम को झारखंड प्रदेश/ बिहार प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।
बताते चलें कि इंद्रा कुमारी सक्रिय समाजसेविका हैं और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं। यही कारण है कि इससे पहले भी उन्हें दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पशु क्रूरता रोकथाम संगठन की राष्ट्रीय संयोजक (झारखंड-बिहार) की जवाबदेही सौंपी जा चुकी है, जिसे वह बेहतर तरीके से निभा रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse