एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। खूंटी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन करने के बाद रोड शो करेंगे। इसके बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
अर्जुन मुंडा जिस दिन नामांकन दाखिल करेंगे, उस दिन एक तरह से शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। खूंटी लोकसभा के अंतर्गत आने वाले तमाम विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता उनके नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
बताया जा रहा है कि खरसावां विधानसभा से भी सैकड़ों कार्यकर्ता अर्जुन मुंडा के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए होने वाले नामांकन में शामिल होने के लिए खूंटी जाएंगे। ये लोग अर्जुन मुंडा के रोड शो और जनसभा दोनों का हिस्सा बनेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse