एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। जमशेदपुर की जीएसटी इंटेलीजेंस टीम ने 5000 करोड रुपये के जीएसटी घोटाले में शामिल दो जुड़वा भाइयों अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी कोलकाता से हुई है और उन्हें लेकर आज टीम जमशेदपुर पहुंची।
अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता की मेडिकल जांच जीएसटी टीम ने एमजीएम अस्पताल में कराया और उसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया। जीएसटी घोटाले में पहले ही दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुप्ता बंधु साल्ट लेक कोलकाता में रहते थे और सीबीडीटी के अधीन काम करने वाली जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने उनको साल्ट लेक स्थित फ्लैट से पकड़ा है।
जीएसटी टीम के सूत्रों का कहना है कि यह कल 5000 करोड़ का जीएसटी घोटाला है जिसमें से 3000 करोड़ का घोटाला गुप्ता बंद होने किया है जबकि शुरुआती पूछताछ में करीब 300 करोड़ रुपये के घोटाले की बात इन दोनों जुड़वा भाइयों ने स्वीकार कर ली है।
जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम के अनुसार दोनों जुड़वा भाई चीन भागने की तैयारी में थे।
उनके भागने से पहले ही विभागीय टीम ने उनको पकड़ लिया। इस मामले में पहले ही शिव कुमार देवड़ा नामक व्यापारी को गिरफ्तार किया जा चुका है और उसने पूछताछ के दौरान गुप्ता बंधुओं का नाम लिया था। यह दोनों भाई एक ही अपार्टमेंट में रहते थे और अलग-अलग फ्लोर में ही रहकर अपना सिंडिकेट चलाते थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse