टीम एबीएन, रांची। एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी (6202583475) ने कहा है कि दिनांक 9 अप्रैल 2024को माहे रमजानुल मुबारक 1445 हिजरी की 29 तारीख है जिसमें ईद उल फितर का चांद नजर आने की संभावना है।
सभी धार्मिक कार्यक्रम व इबादतें चांद की तारीख के अनुसार संपन्न होते हैं। अत:चांद देखने की भर पूर कोशिश करें अगर कहीं चांद नजर आ जाये तो दारुलकजा एदार ए शरीया झारखंड इसलामी मरकज हिंद पीडी रांची को सूचित करें।
साथ ही अपने संबंधित जिला में काइम जिला या क्षेत्रीय रूयते हेलाल केंद्र (राज्य के 65 स्थानों से ज्यादा स्थानों में अवस्थित में से किसी भी एक) के जिम्मेदार आलिमे दीन को खबर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके। 9 अप्रैल को चांद देखने के लिए काजीयाने शरीयत व उलेमा ए केराम दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रेसालदार डोरनडा रांची में मौजूद रहेंगे। चांद देखने के लिए एदार ए शरीया झारखंड ने राज्य भर में बडी व्यवस्था की है।
एदार ए शरीया झारखंड रांची से संपर्क के लिए निम्न मोबाईल नंबर हैं : 62025 83475/ 98355 53380/ 91997 80992/ 97713 38239/ 99341 37121/ 98013 70638/ 99392 35678/ 70702 07995/ 73668 54786/ 93344 27997/ 93044 11329/ 98353 65215/ 91998 83085/ 96939 74786/ 88629 81017/ 62025 83475/ 98351 30183/ 98351 26780
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse