टीम एबीएन, रांची। श्री जगतगुरू देवाचार्य मलुक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य परम पूज्य आचार्य दीनानाथ शरण जी महाराज श्री धाम वृन्दावन, यज्ञाचार्य कमलाकर द्विवेदी, भागवत परायण आचार्य डा अम्बुज शुक्ल, आचार्य कन्हाई द्विवेदी, पंडित कमलेश त्रिपाठी, वादक तबला पर सत्येन्द्र तिवारी, आर्गन पर प्रवीण, नाल पर संदीप, पैड पर सन्तोष, झांकी नवीन जी (कतरास) के दल के संचालन में भागवत कथा सप्ताह के षष्ठ दिवस के कथा में पंडित दीनानाथ जी ने कहा कि कृष्ण गोपालक हैं।
देशी गायों का दूध पीना चाहिए। विदेशी नस्ल की गायों का दूध कैंसर देता है। भारत गायों और माइयों का देश है। यहां की बेटी पिता और पति दोनों कुल को पवित्र करती है और गायों का दूध गोबर, गोमूत्र औषधीय है। इनकी रक्षा करनी चाहिए। इनके हत्यारों को दण्ड देने में पाप नहीं होती है।
सनातन में नारियों को पचास प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा प्राप्त है। बिना पत्नी के दायांगिन होते बिना यज्ञ भी अधूरा हो जाता है। कृष्ण के माता-पिता की पवित्रता है कि सात कोस के गिरिराज को सात साल के कृष्ण ने सात दिनों तक उठाये रखा। यह माता-पिता और गो के दूध की विशेषता रही है। कल सुदामा चरित्र की कथा और झांकी के साथ कथा विश्राम लेगी। परसों हवन और यज्ञ विश्राम होगा। यह जानकारी पंडित रामदेव पाण्डेय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse