गरीबी उन्मूलन एवं खाद्य सुरक्षा हेतु महिला में निवेश करें एवं प्रगति में तेजी लायें : डॉ नीरज ओझा

 

  • मकान को घर की संज्ञा स्त्री प्रदान करती है : डॉ ओझा

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी और वीमेंस सेल (महिला प्रकोष्ठ) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का थीम/ विषय इन्वेस्ट इन वीमेन : एक्सेलरेट प्रोग्रेस था, जो इस वर्ष  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंत रराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  जारी किया गया। 

कार्यक्रम में महिलाओं की प्रगति तथा लैंगिक समानता पर चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व बॉटनी विभागध्यक्ष डॉ नीरजा ओझा ने कहा कि  आज के संगोष्ठी का विषय है  महिलाओं में निवेश करें, प्रगति में तेजी लायें, जो सकारात्मक और ऊर्जावान वाक्य है।

जिसकी ध्वनि दूर तक जाती है। खाद्य सुरक्षा तथा गरीबी उन्मूलन हेतु महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता आवश्यक है। इसके लिए महिला उद्यमियों को बढ़ावा देना होगा तथा पुरुषों के समान उन्हें संसाधनों और व्यावसायिक अवसर प्रदान करना होगा। आगे उन्होंने कहा कि आधी आबादी के विकास के लिए आंतरिक और बाहरी दोनों स्तरों पर निवेश की जरूरत है।

आज जनसरोकार के सभी स्थानों पर महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग और सशक्त करने की जरूरत है। 

हम कार्यक्षेत्र में उत्प्रेरक माहौल बनाएं ताकि बेटियों को भय और  हीनता का बोध न हो। साथ ही  पुरुषों को अपनी दृष्टि बदलने की जरूरत है, महिलाओं को दुनिया के लायक नहीं, दुनिया को महिलाओं के लायक बनना होगा। प्रो अजय कुमार ने कहा कि महिलाओं में निवेश, सतत विकास की नींव में निवेश है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो डिम्पल डायना मिंज के प्रार्थना से हुई। प्रो बेनिसन कच्छप ने बाइबल पाठ किया। 

प्रो रश्मि एन्ड ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत हिंदी विभागध्यक्ष प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने किया। मौके पर पत्रकारिता एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की एचओडी प्रो गोल्डेन बिलुंग द्वारा महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की गयी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा अपने परंपरागत व सांस्कृतिक परिधान / वेशभूषा का प्रस्तुतिकरण रहा, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही समसामयिक विषयों, पहेलियों पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रशांत गौरव और आभार ज्ञापन अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा ने की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो आशा रानी केरकेट्टा, प्रो अनीता अंजू खेस, डॉ बिंदु सोरेंग, डॉ वर्षा शालिनी कुल्लू, प्रो दिव्य रतन कोंगारी, प्रो डिम्पल डायाना, डॉ सुषमा केरकेट्टा, डॉ सलमा केरकेट्टा, प्रो अदिति टोप्पो, प्रो अनुपमा पूर्ति, प्रो गोल्डेन बिलुंग, प्रो सचिन तोपनो,  प्रो आकांक्षा तिग्गा, प्रो अलीशा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

मौके पर डॉ बीएल भक्त, डॉ प्रदीप गुप्ता, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ अजय कुमार, डॉ हाराधन कोईरी, प्रो बेनिसन, प्रो आशिष देमता, प्रो संतोष कुमार,  डॉ अब्दुल बासित, डॉ हेमंत टोप्पो, प्रो जोलेन आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse