एसआर डीएवी पुंदाग में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नये सत्र का शुभारंभ

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग रांची में वैदिक महाहवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ किया गया। नये सत्र  के पहले दिन सभी कक्षा के विद्यार्थियों के पदार्पण से विद्यालय एक बार फिर से गुलजार नजर आया। 

छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर विद्यालय आने की खुशी साफ झलक रही थी। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकावृंद भी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए उत्साहित दिखाई दी। मौके पर विद्यालय प्रांगण में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गयी। आज कक्षा नर्सरी तथा कक्षा एलकेजी के विद्यार्थियों के भी विद्यालय में पदार्पण का पहला दिन भी था। शिक्षिकाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके और उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय तथा सफल जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्त्व बताते हुए स्वाध्याय करने की बात कही। साथ ही विद्यालय के नियमों  का पालन करने का निर्देश दिया। सत्र का पहला दिन उत्साहपूर्वक व्यतीत हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse