कोडरमा : बंद पत्थर खदान से मिला लापता युवती का शव

 

  • पिछले छह दिनों से लापता थी प्रीति कुमारी
    क्षेत्र में फैली सनसनी
  • जांच में जुटी पुलिस, खदानों के किनारे नहीं है सुरक्षा की कोई व्यवस्था

टीम एबीएन, कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित बंद पड़े पत्थर खदान से एक युवती का शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया है। मृतका की पहचान प्रीति कुमारी, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता कन्हैया साव, साकिन पुरनाडीह, थाना नवलशाही निवासी के रूप में हुई है। 

मृतिका इंटर महाविद्यालय डोमचांच कक्षा 12वीं कक्षा की छात्रा बताया जाती है। गत दिनों पूर्व युवती के पिता कन्हैया साव ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी को लेकर नवलशाही थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराया थी। उन्होंने बताया की मेरी पुत्री 27 मार्च दोपहर 12 बजे से लापता थी। 

जिसे लेकर काफी खोजबीन किया, परंतु नहीं मिली। फिर 28 मार्च को नवलशाही थाना मे गुमशुदगी को लेकर आवेदन देकर खोजबीन कर मदद की गुहार लगाए थे। उन्होंने आगे बताया कि 3 अप्रैल को अहले सुबह मृतका के पिता खदान तरफ गए थे तो देखा की उनकी हीं पुत्री का शव है। तब फिर हो हल्ला किए। जहां ग्रामीणों का जमवाडा लगना शुरू हो गया। 

नवलशाही पुलिस को सूचना दी गयी। वहीं घटना स्थल पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से शव को खदान से बाहर निकाला एवं शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया। मृतका के परिजनों के अनुसार युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं। 

वहीं मृतका के परिजनों ने खदान संचालक पर आरोप लगाया कि उक्त पत्थर खदान में सुरक्षा मानको को लेकर चारों ओर बैरिकेटिंग की व्यवस्था होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। सूत्रों की मानें तो प्रीति औऱ उसकी भाभी में कुछ कहासुनी होने से आत्महत्या कर लेने की आशंका जताई जा रही है। 

साथ ही बता दें कि क्षेत्र के कई ऐसे बंद पड़े पत्थर खदान हैं जहां सुरक्षा मानको की घोर अनदेखी की गयी हैं। इससे आये दिन लगातार घटनाएं हो रही हैं। मौके पर डोमचांच अंचलाअधिकारी रविंद्र कुमार पाण्डेय, एसआई राजीव प्रकाश पंडित समेत कई सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse