एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चतुर्थ सीनियर मेंस नेशनल योगासन प्रतियोगिता मे झारखंड के रोशन थापा ने सीनियर बी ग्रुप में सिल्वर मेडल जीता एवम् वाकी सब खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और अंडर 10 में अपना नाम दर्ज कराया।
ज्ञात हो कि चतुर्थ फेडरेशन नेशनल योगासन प्रतियोगिता पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल, तमिलनाडु मे 29 से 31 मार्च तक आयोजित थी। टीम 9 खिलाड़ियों के साथ, कोच घनश्याम यादव ने उक्त प्रतियोगिता मे भाग लिया था। पीएसएनए कॉलेज में आयोजित मेडल सेरिमनी में योगासन भारत के जनरल सेक्रेटरी डॉ जयदीप आर्य ने झारखंड के रोशन थापा को सिल्वर मेडल से नवाजा।
मौके पर रचित कौशिक जयती, पियूषकांत मिश्रा के अलावा योगासन भारत के सभी जज, टेक्निकल ऑफिशल मौजूद थे। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के प्रेसिडेंट संजय सिंह, सेक्रेटरी बिपिन पांडे, झारखंड महिला योगासन प्रशिक्षक पूजा सिंह ने शुभकामनाएं दी।
टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। टीम में करण कुमार, रेंजर सिंह सरदार, विक्रम, वैभव, पिंटू, जगदीश सिंह, जसपाल सिंह, झारखंड पुलिस से संदीप पांडे, रोशन थापा शामिल थे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत योगासना के तरफ से भाग लेंगे।।योगासन झारखंड के समस्त सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse