एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस वर्ष (2024) में कुल चार ग्रहण लग रहे हैं। लेकिन इनमें से कोई भी ग्रहण भारत मे दृश्य नहीं होगा। 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण से कई बड़े खतरे, मोबाइल नेटवर्क से लेकर कार एक्सीडेंट तक की समस्याएं आयेगी।
यहां जानें कि इस दिन आपको किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इस पर वैज्ञानिकों ने क्या चेतानी दी हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ये ग्रहण कहां दिखेगा तो बता दें कि ये ग्रहण अमेरिका के बड़े इलाके में दिखाई देगा।
भारत में ये ग्रहण आपको देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इस ग्रहण के वजह से कई परशानियों का सामना जरूर करना पड़ सकता है। यहां जानें कि आपको क्या-क्या परेशानी हो सकती हैं और इस पर वैज्ञानिकों का क्या कहना है।
यही नहीं अगर आप इस ग्रहण को लाइव देखना चाहते हैं तो कहां पर देख सकते हैं।
पूर्ण सूर्य ग्रहण से आपको क्या परेशानियां होंगी ये जानने से पहले यहां पढ़ें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण कब पड़ता है। आखिर आकाश में इतना गहरा अंधेरा क्यों छा जाता है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य के चेहरे को पूरी तरह से ढक देता है, जिससे आकाश में अंधेरा छा जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse