एबीएन सेंट्रल डेस्क। बुधवार की सुबह एक खबर सामने आयी कि ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये है। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 बतायी गयी है। इस भूकंप के जुड़ी हुई कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हो रही है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इससे भारी तबाही मची है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो वहां बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है। देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है। खबर यह भी है कि इस भूकंप के बाद से जापान में सुनामी की आशंका जतायी जा रही है। भूकंप के कारण हुलिएन के एक इलाके में स्थित पांच मंजिला इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
इसकी पहली मंजिल ढह गयी है तथा शेष इमारत झुक गयी है। ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गयी। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया है और उन्हें हेलमेट पहनाये गये।
पूरे द्वीप में ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया और ताइपे में सबवे सेवा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। द्वीपीय देश की आबादी 2.3 करोड़ है। राष्ट्रीय संसद भवन की दीवारों और छत को नुकसान पहुंचा है। यह भवन द्वितीय विश्व युद्ध से पहले बनाये गये स्कूल में है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse