जाली मोहर और हस्ताक्षर से हो रही पैसे की फर्जी निकासी

 

  • एक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर से जुड़ा है मामला

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। जिले के सरकारी स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉल करने के बाद एक्सट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा जाली मोहर और प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से पैसे की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की पुष्टि विभागीय सूत्र भी कर रहे हैं। 

नाम न छापने की शर्त पर विभागीय सूत्र ने बताया कि स्कूलों में आसीटी लैब इंस्टॉलेशन रिपोर्ट की हाड कॉपी स्कूल के हेडमास्टर को नहीं दी जाती है। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजू मंडल के द्वारा स्कूलों का नियमित से निरीक्षण भी नहीं किया जाता है। फर्जी तरीके से तिमाही रिपोर्ट बनाकर स्कूलों के जाली मोहर और प्राचार्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर जिला के समग्र शिक्षा विभाग में जमा किया जाता है। 

राजू मंडल के मित्र ने भी कई कागजों पर फर्जी सिग्नेचर करने की बात स्वीकारी है। यहां कुछ दिनों तक टहलाने के बाद बिना उस्तावेजों के भौतिक सत्यापन किये बिल पास कर दिये जाने की बात कही जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कोर्डिनेटर राजू मंडल झुमरी तिलैया में संचालित सीडी इंटर गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि जब वे यहां आपरेटर के रुप में कार्यरत हैं तो बाकी स्कूलों का निरीक्षण कब और कैसे करते होंगे। सूत्र बताते हैं कि राजू मंडल के पास जिले के 70 आईसीटी युक्त स्कूलों की जिम्मेवारी है। अगर मामले की सही से जांच हो जाए तो एक बडे़ फजीर्वाड़े का खुलासा हो सकता है।

क्या कहते हैं कोर्डिनेटर

एक्स्ट्रा मार्क्स के जिला कोर्डिनेटर ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सवालों से वे तिलमिला उठे और कहा कि आप पत्रकार की तरह बात नहीं कर रहे हैं। उन्होंने नियमित रूप से स्कूलों की विजिट किये जाने की बात कही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse