टीम एबीएन, लोहरदगा। दो अप्रैल को फर्स्ट बिहार बटालियन के द्वारा लोहरदगा में सैनिक कैंटीन का आना सुनिश्चित किया गया है। आप सभी पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके डिपेंडेंट सदस्यगण समय से आकर अपनी आर्मी कैंटीन का लाभ उठाएं। यह जानकारी फर्स्ट बिहार बटालियन के अधिकारियों और भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट लोहरदगा के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने दी।
उन्होंने ने बताया कि कैंटीन खोलने का समय अपराह्न 10 बजे रखा गया है। साथ ही फर्स्ट बिहार रेजीमेंट और गुमला सोल्जर बोर्ड के अफसर समेत स्टाफ आर्मी दस्तावेज संबंधी समस्याओं के सुधारने के लिए लोहरदगा भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट भवन में पधार रहे हैं। जिन भाइयों- बहनों को किसी भी तरह की कागजी समस्या हो तो ट्रस्ट भवन में आकर अपना समस्या को बताते हुए कंप्यूटर में चढ़ावाना सुनिश्चित करें। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने तमाम सैनिक परिवार से अपील की है की इस कैंप का लाभ उठाएं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse