ट्रेन से कूदकर यात्रियों ने बचायी जान, जानें क्यों...

 

  • होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, कूदकर यात्रियों ने बचायी जान; पटना से मुंबई जा रही थी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भोजपुर में होली स्पेशल ट्रेन (01410) के एसी कोच में अचानक आग लग गयी। ट्रेन की गति काफी कम रहने के कारण कुछ यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचायी। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, रेलवे का दावा है कि जिस एसी कोच में आग लगी, उसमें यात्री नहीं थे। 

बताया जा रहा दानापुर से खुलकर आरा के रास्ते लोकमान्य तिलक (मुंबई) जा रही होली स्पेशल ट्रेन मंगलवार मध्य रात्रि को दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के करीसाथ स्टेशन के पास पहुंची थी कि अचानक ट्रेन में आग लग गयी। आग की तेज लपटें देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ग्रामीण और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

इनलोगों ने फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे है। हालांकि होली कि वजह से ट्रेन में कम भीड़ होने से जान माल की कोई हताहत नहीं हुई है।

यात्रियों का कहना है कि एसी कोच से पहले हल्की धुआं दिखा जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक भीषण आग लग गयी। आग लगने के बाद एसी बोगी में जो भी यात्री थे, वो जान बचाकर निकल गये। वहीं इस घटना के बाद से रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 

हालांकि, बोगी को ट्रेन से अलग कर होली स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। वहीं जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण बिना देरी किए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रेल यात्रियों की मदद करने में जुट गये और ट्रेन में लगी आग को बुझाने लगे। जिसके बाद काफी मशक्कत कर बोगी में लगी आग पर काबू पाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse