टीम एबीएन, रांची। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेदंडा में 11 मार्च को तीन मंदिरों में हुए प्रतिमा क्षतिग्रस्त मामले का उद्भेदन करते हुए बुढ़मू पुलिस ने घटना के पांच दिनों बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी युवक का नाम गंदुरा गंझू 42 वर्ष और वह मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हरहू गांव का रहने वाला है।
पुलिस के समक्ष अपना बयान देते हुए उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
आरोपी युवक गंदूरा शुरू से ही असामाजिक प्रवृति का होने के कारण उसके परिजन भी उससे काफी परेशान रहते थे। मंदिरों से पैसे चुराने, पैसा चुनने जैसी आदत उसकी शुरू से ही है। गांजा व शराब का आदी होकर गंदुरा मंदिर मंदिर घूमकर मंदिरो में चढ़ाये पैसे चुनना व पैसे चुराने की प्रवृति ने ही आज उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया और 11मार्च को भी उसने गंजा के नशे में पैसा चुनने के मकसद से उमेदंडा मंदिर पहुंचा।
परंतु पैसा नहीं मिलने से अक्रोशित गंदुरा भगवान पर ही अपनी भड़ास निकालते हुए एक एक कर तीन मंदिर के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चलते बना। जहां मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर क्षेत्र में तनाव उत्पन हो गया था और लोगों आठ घंटे तक बुढ़मू रांची मुख्य पथ को जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse