टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई हिस्सों में बंगाल की खाड़ी में आये सर्कुलेशन का असर दिखने लगा है। इसकी वजह से शनिवार दोपहर बाद राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। तेज गति से हवाएं भी चली हैं।
रांची में करीब तीन मिमी बारिश दर्ज की गयी है। इस दौरान राजधानी व आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। उधर, जमशेदपुर में भी छिटपुट बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 मार्च तक इसका असर झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी (कोल्हान) और निकटवर्ती मध्य हिस्सों (राजधानी और आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। 19 मार्च को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा है।
इस दिन राज्य के मध्य हिस्सों में ज्यादा असर दिख सकता है। कभी-कभी हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 19 मार्च को राज्य के संताल परगना वाले हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। वहां मौसम की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 मार्च से मौसम शुष्क हो सकता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse