कल से बदल जायेगा झारखंड का मौसम

 

आंधी-बारिश के आसार, पड़ सकते हैं ओले 

टीम एबीएन, रांची। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। राज्य में कल यानी 2 मार्च से बारिश होगी। 3 मार्च को ओले पड़ेंगे। आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसका असर राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 1 मार्च, 2024 को दी है। 

तापमान में बढ़ोतरी होगी 

राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 

कल ये स्थिति 

केंद्र के अनुसार 2 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में देखने को मिलेगा। 

3-4 मार्च को यहां बारिश 

केंद्र के अनुसार 3 और 4 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। 

5 मार्च को यहां बारिश 

केंद्र के मुताबिक 5 मार्च को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गर्जन होने की उम्मीद है। इसका असर रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में पड़ने की संभावना है। 

यहां चलेगी आंधी 

केंद्र के अनुसार 3 मार्च को गर्जन और तेज हवा चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी में तेज हवा चलने की उम्मीद है। पूरे राज्य में वज्रपात की आशंका है। 

यहां पड़ेंगे ओले 

केंद्र के अनुसार 3 मार्च को गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। किसान इससे फसल को बचाने की व्यवस्था करें। 

गर्जन और वज्रपात संभव 

राज्य में 4 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse