टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं रांची से सटे मांडर और पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाये रहे। कई हिस्सों में बारिश हुई। सबसे अधिक रामगढ़ में 24.3 मिमी बारिश हुई।
लातेहार, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, चतरा, गोड्डा, जामताड़ा आदि जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी बादल छाये रहने का पूर्वानुमान है। रांची, खूंटी, रामगढ़ और बोकारो समेत कोल्हान और संताल परगना के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबकि, राज्य के उत्तरी भागों में 15 व 16 फरवरी को घना कुहासा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची से सटे कांके में बेमौसम बारिश से मटर, आलू, टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसलों के बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं। बुंडू के सोनाहातू में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, मटर आदि को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। प्रखंड के दुलमी, चोगा और एडरमहातू में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
रामगढ़ के पतरातू समेत चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार के कई हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि हुई। कई जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी हुईं। कई कच्चे मकान ध्वस्त हो गये। उधर, पलामू में तेज हवा और बारिश से पुल से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी। दूसरी ओर गढ़वा के कांडी में वज्रपात की चपेट में आकर पांच गाय और एक बछड़ा समेत छह मवेशियों की मौत हो गयी।
मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो समेत कोल्हान व संताल में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरी भाग में 15 व 16 फरवरी को घने कुहासा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। संताल-कोयलांचल में बुधवार को दिनभर बादल छाये रहे। कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse