टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने झामुमो की न्याय यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झामुमो का इतिहास और वर्तमान दोनों झारखंड और झारखंड वासियों के साथ अन्याय से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले झामुमो ने झारखंड की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए अलग राज्य आंदोलन के साथ अन्याय किया।
आंदोलन की बोली लगायी और कांग्रेस के हाथों बेच दिया। यदि इनके मन में झारखंड को न्याय दिलाने की बात होती तो आंदोलन के साथ खिड़वाड़ नहीं करते। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही झामुमो ने राज्य के जल, जंगल, जमीन के साथ अन्याय किया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जल, जंगल और जमीन को लूटने और लुटवाने में लग गयी।
हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लोगों ने नाम बदल-बदलकर गरीबों की जमीन लूटी। हेमंत सोरेन ने अपने नाम पर माइंस की लीज ले ली। परिजनों के नाम पर आदिवासियों के लिए आरक्षित औद्योगिक भूमि को आबंटित करा दिया। अपने प्रतिनिधि और सहयोगियों को बालू, पत्थर लूटने की छूट दे दी। हेमंत सोरेन ने सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के युवा, बेरोजगार, महिलाएं किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के साथ केवल अन्याय किया। प्रति वर्ष 5 लाख नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता के लिए राज्य के सात लाख बेरोजगार युवा तरस रहे हैं। लाठी डंडा खाकर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी। राज्य में हजारों बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी तो दूर धान खरीद के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। किसान पिछले चार वर्षों में कम कीमत में बिचौलियों को धान बेचने में मजबूर हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse