टीम एबीएन, रांची। आर्यपुरी शिव मंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से गाजे बाजे के साथ पहाड़ी बाबा का भव्य तिलक उत्सव शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में हिमालय परिवार के सदस्य अपने माथे पर रंग- वीरंगी टोकरियों में तिलक सामग्री अपने माथे पर रख कर पहाड़ी बाबा की जय, भोलेनाथ की जय, पार्वती -शिव की जय कारो के साथ पहाड़ी मंदिर पहुंचे।
जहां पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के मुख्य संयोजक जितेंद्र सिंह, संरक्षक राकेश सिन्हा, अध्यक्ष राजेश साहू, बादल सिंह, गगन कुमार, उर्मिला चौधरी, राज कुमार तलेजा, मिहुल प्रसाद, दीपक नंदा, राम सिंह की ओर से हिमालय परिवार के सभी शराति पक्ष का स्वागत पुष्प वर्षा कर के किया गया।
इसके बाद आर्यपुरी शिव मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक, रितेश पाठक, संदीप कुमार जैन का स्वागत पहाड़ी मंदिर के पुजारी संत कबीर दास एवं पिंटू पांडेय, मणिकांत पांडेय के द्वारा अंगवस्त्र दे कर और माला पहना कर स्वागत किया गया। उसके बाद विधि विधान से तिलक उत्सव की रस्म पूरी की गयी।
छप्पनभोग के साथ आरती किया गया एवं पहाड़ी बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस मौके पर प्रात: पहाड़ी बाबा की नित्य पूजा अर्चना आरती के बाद बाबा को महाभण्डारे के प्रसाद का भोग लगाया गया। सुबह 9 बजे से बाबा का भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक चला।
भंडारे में प्रेम साहू, अशोक बजाज, दिलीप अग्रवाल, सुमित बजाज, बबलू जायसवाल, स्वपना चटर्जी, शुभाशीष चटर्जी, राजीव वर्मा, आयुष, मोती सिंह, गोपाल यादव, गुड्डू, संध्या देवी, नेहा शिवर्मका, मनोरमा, नीलम ,रेणु , पुनम, नवीन पपनेजा, शंकर गिन्दर, संजय अरोड़ा, रमेश चौधरी, प्रभा देवी, तड़ित राय, अमृत रमन, सूरज, अंकित, गोपाल, कैलाश राय, जितेंद्र, अमित पांडेय, अभिषेक यादव, राहुल तिवारी, राज कुमार, सुरेश पाहन आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के प्रवक्ता बादल सिंह (9334347352) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse