एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिस काम को टुंडी विधायक न कर सके, उसे करके दिखलाया एक जिला परिषद ने। बात है तोपचांची प्रखंड अंतर्गत सीधाबाद ग्राम का।गांव तो है गांव में लोग भी हैं और घर भी है। लेकिन आवागमन का सुगम रास्ता नहीं था।
लेकिन 2022 झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद चुनाव तोपचांची भाग 3 से चुनावी मैदान पर उतरा एक गांव का लड़का, जिसका न तो कोई विशेष पहचान न ही कोई पैतृक पहचानl
लेकिन लोगों के बीच बार-बार जनसंपर्क कर अलग-अलग गांव में अलग-अलग चुनावी वादा के साथ अपने चुनावी अभियान को लोगों के बीच रखा तथा लोगों ने इन्हीं वादों को देखते हुए इन पर भरोसा जताया तथा चुनाव में भारी मतों से विजय पताका लहराया।
साथ ही बन बैठे जिला परिषद धनबाद उपाध्यक्ष। अपने इसी चुनावी यात्रा के दौरान इन्होंने सीधाबाद बस्ती में एक वादा किया था कि अगर हम जिला परिषद का चुनाव जीत गये तो सीधाबाद गांव से बाहर निकलने का रास्ता किसी भी हालत में। मैं बनवा कर रहूंगा जिसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े। किसी भी हद तक जाना पड़े।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse