टीम एबीएन, रांची। स्कॉट इंटरनेशनल स्कूल हरमू रांची में ब्लेसिंग डे और मोटिवेशनल काउंसलिंग का आयोजन सफलता के लिए बुद्धिमान होना आवश्यक है। सृष्टि के निर्माण के बाद जो सबसे बड़ा अविष्कार हुआ, वह गुरुकुल यानी विद्यालय का ही हुआ।
व्यक्ति जंगलों से सभ्यता की ओर चला। स्कॉट इंटरनेशलन स्कूल हरमू राची में आयोजित ब्लेसिंग डे के अवसर पर आयोजित मोटिवेशलन कार्यक्रम में एनके मुरलीधर ने बच्चों को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अवसरों की कमी नहीं होगी क्योंकि यह परिवर्तन का दौर है। प्रतियोगिता के अनुकूल अपने मन और विचार को बनाना अतिआवश्यक है। हम क्या करते हैं और हम क्या कर सकते हैं इन दो प्रश्नों के बीच जिंदगी की सफलता सुनिश्चित हो जाती है।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सदान आलम ने कहा कि आने वाले दिनों में आपकी परीक्षा और आप तनाव महसूस कर रहे होंगे। लेकिन तनाव तब नहीं होता अगर आप हर दिन अभ्यास करते रहते। उन्होंने कई उदाहरण के साथ बच्चों को संबोधित किया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर कुणाल कश्यप ने कहा कि हम स्कूल के बच्चों को उनकी सफलता पर लैट टॉप का पुरस्कार देने वाले हैं। दसवी में 95 प्रतिशत लाने वाले और 12 वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को लैपटाप दिया जाएगा।
उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हमारे बच्चे उस आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं जिन्हें माता-पिता या धर में कोई व्यक्ति शैक्षणिक सहयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में हमारा काम और अधिक चुनौती वाला हो जाता है।
अभिभावक से संवाद के क्रम में कई बार ऐसा अवसर आता है जब हम उनसे बच्चों के शिक्षा पर ध्यान देने को कहते हैं तब माता-पिता या अभिभावक यह कहते हैं कि सर हम कुछ पढ़ें लिखे नहीं है किस प्रकार बच्चे की कॉपी देख सकते हैं।
लेकिन उनमें से एक ऐसी मां भी मिली जो बोली कि मैं पढ़ी लिखी नहीं हूं सर, लेकिन सही और गलत के चिह्न को पहचान कर अपने बच्चों की हर गलतियों पर पूछताछ करती हूं। आज स्कूल से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा सामने आ रही है और हमें अपने छात्रों पर जो अधिकांश सामान्य परिवार के हैं उनकी सफलता पर गर्व है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse