जेएससीसी सीजीएल मामले में छात्रों पर लगे सभी गंभीर आरोप आयोग के अध्यक्ष और एजेंसी पर लगना चाहिए : देवेन्द्र नाथ महतो

 

देवेंद्रनाथ महतो का ऐलान 

  • आंदोलन के आह्वान को मैं स्वयं कबूल करते हुए सभी बेगुनाह छात्रों का धारा वापस कर सभी धारा को अपने ऊपर लेकर गिरफ्तारी देने हेतु 10 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक बापू वाटिका, मोराहबादी, रांची में एकदिवसीय उपवास में रहेंगे 
  • 31 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष छात्रों के जुटान का जिम्मा हम अपने ऊपर लेते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ का नहीं, फिर भी कानून का सम्मान करते हुए जेल जाने को तैयार 

टीम एबीएन, रांची। आज जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामला, 31 जनवरी को 4000 निर्दोष छात्रों पर हुई गैरजमानती एफआईआर और आगे की रणनीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन आज दिनांक 08/02/2824 को किया गया। 

प्रेस को संबोधन करते हुए जेएसएसयू प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 24 साल के झारखंड के इतिहास की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा जेएसएससी सीजीएल परीक्षा है, इसमें लगभग 7 लाख 50 हजार छात्र फार्म भरे। 

6 लाख 40 हजार एडमिट कार्ड जारी किया गया।  24 जिलों समेत अनुमंडल में कुल लगभग 1500 परीक्षा केंद्र पर 2 दिन में परीक्षा लेने की तैयारी की गयी। इस परीक्षा की तैयारी पिछले 10 वर्षों से झारखंडी आदिवादी मूलवासी किसान मजदूर गरीब के बेटे छात्र दिन रात एक करके किये, लेकिन 28 जनवरी को परीक्षा से पेपर लीक होने पर सभी छात्रों का सपना चकनाचूर हो गया। 

पेपर लीक का ठोस सबूत पाने के बाद सीबीआई जांच, एजेंसी ब्लैकलिस्टेड अध्यक्ष का इस्तीफा और तत्काल विश्वसनीय एजेंसी का टेंडर कराकर परीक्षा का अयोजन करने की मांग को लेकर झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान करते हुए 29 जनवरी को संपूर्ण झारखंड में जेएसएससी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। 

दूसरे दिन संपूर्ण झारखंड में कैंडल मार्च निकाला गया। मांगें पूरी नहीं होने पर अंतत: 31 जनवरी को पूर्व प्रशासनिक सूचना प्रेषित कर जेएसएससी कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। दिन 11 से 3 बजे तक सब शांतिपूर्ण चला, लेकिन उसी बीच में आंदोलन को कमजोर कर लगभग 500 करोड़ से ज्यादा घोटाला करने वाले पेपर लीक गिरोह को बचाने की साजिश से आयोग के अध्यक्ष और प्रशासन ने सुनियोजित तरीके भाड़े से असामाजिक तत्व को बुलाकर उपद्रव मचवाया। 

आयोग कार्यालय को क्षति पहुंचायी गयी। अध्यक्ष की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया, जो अशोभनीय और निंदनीय है। आयोग को क्षति पहुंचाने वाले एक भी छात्र नहीं, ये सभी बाहरी उपद्रवी थे, इसकी पुष्टि आयोग के सीसीटीवी कैमरे फुटेज को सार्वजनिक कर किया जाये। 

साथ ही साजिश के तहत कुछ ईमानदार छात्रों को टारगेट करते हुए 15 नामजद समेत कुल 4000 छात्रों पर गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी गैरजमानती मुकदमा करके परेशान किया जा रहा है। मौके देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी कहा कि निर्दोष पीड़ित छात्रों पर लगे 

सभी गंभीर आरोप आईपीएससी की धारा 147/ 148/ 149/ 186/ 188/ 307/ 323/ 332/ 353/ 427/ 504/ 506 और प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 3 ये सभी आयोग के अध्यक्ष और परीक्षा एजेंसी पर लगना चाहिए। 

दोषी आयोग के अध्यक्ष और एजेंसी पेपर लीक वाले को बचाया जा रहा है। इसीलिए इनलोगों का हिम्मत बढ़ता जा रहा और जान से भी मारने का धमकी भी दे रहे हैं। साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस के माध्यम कहा कि झारखंड में बालू माफिया, कोयला माफिया, पत्थर माफिया, जमीन माफिया के बाद अब शिक्षा माफिया हावी हो रहे हैं जिसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जायेगा। 

31 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष जो भी भीड़ जमा हुई थी, उसका जिम्मा लेते हैं। लेकिन जो अप्रिय घटना हुई उसका जिम्मा हम नहीं लेते। फिर भी कानून का सम्मान करते हैं। संविधान पर आस्था लेते हैं। इसीलिए बाकी छात्रों को परेशान नहीं किया जायेगा। जो धारा है मेरे ऊपर लगाया जाये।  

उन्होंने प्रेस के माध्यम जानकारी देते हुए कहा कि जेएसएससी कार्यालय का कचड़ा को साफ करने के लिए मुझे सिल्ली से होटवार भी जाना पड़े तो तैयार हैं। सरकार को अगर लगता है कि भ्रष्टाचार को उजागर करना इतना बड़ा गंभीर आरोप लगाना जायज है, तो हम बेल फाइल नहीं करेंगे। 

बल्कि 10 फरवरी को 12 से 3 बजे तक बापू वाटिका के के समक्ष बापू जी की प्रतिमा के नीचे अपनी गिरफ्तारी हेतु एकदिवसीय उपवास में उपस्थित दर्ज करेंगे। मीडिया वार्ता में देवेंद्रनाथ ने कहा कि 10 फरवरी को सरकार हमें हथकड़ी लगाकर जेल भेज दे। आज के हुए इस सामूहिक मीडिया वार्ता के दौरान सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse