टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। वहीं, कैबिनेट विस्तार से पहले झामुमो को तगड़ा झटका लगा है। पाकुड़ के झामुमो नेता देविधन टुडू भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।
मौके पर देवीधन टुडू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। बता दें कि देवीधन टुडू पूर्व में 2 बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। भाजपा पाकुड़ जिला के जिलाध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके हैं।
बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 16 फरवरी को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार पहले बृहस्पतिवार को निर्धारित था, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है और अब 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। यह 16 फरवरी को अपराह्न 3 बजे यहां राजभवन में होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse