टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का देखने को मिलेगा। इस कारण सुबह में कई जिलों में कोहरा व बादल छाये रहेंगे।
11 फरवरी से 13 फरवरी तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने कहा है कि पलामू प्रमंडल और उसके आसपास के इलाकों में रूक रूक बारिश होगी।
इसके अलावा 12 और 13 फरवरी को राजधानी रांची समेत देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, तो वहीं आठ और नौ फरवरी को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।
उसके बाद तापमान चढ़ने का अनुमान है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास रहा। गुरुवार को इसमें तीन से चार डिग्री सेसि की गिरावट हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse