टीम एबीएन, रांची। चंपाई सोरेन की सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण अब 16 को होगा। सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन से गुरुवार (8 फरवरी) को 2:30 बजे का समय मांगा था। हालांकि, अभी तक मंत्रियों की सूची नहीं दी गयी है।
ऐसी चर्चा है कि अगर समय पर कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की लिस्ट नहीं दी गयी, तो गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे के मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के यहां पार्टी नेताओं की अहम बैठक चल रही है।
झारखंड की चंपाई सोरेन के मंत्रिमंडल का गुरुवार (8 फरवरी) को विस्तार होगा। नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। कांग्रेस कोटे के वर्तमान मंत्रियों का टिकट कट सकता है, उनकी जगह नए और युवा चेहरों का मौका मिल सकता है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसके संकेत दिये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse