भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में

 

  • गत विजेता भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गयी है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया। 

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया नौवीं बार फाइनल में पहुंच गयी है। भारत पांच बार चैंपियन बना है और तीन बार उसे फाइनल में हार मिली है। अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी।

उसने सेमीफाइनल मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। टीम इस पूरे टूनार्मेंट में अजेय है। उसने लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse