एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के कारूडीह गांव में 14 नवंबर को हुए 15 वर्षीय कांडे पहान की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में गुंडुई बंदगांव निवासी सुमित बंडिंग और तुतुई अड़की निवासी जोगोन सोय को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसडीपीओ वरूण रजक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अवैध संबंध को लेकर कांडे पहान की हत्या की गयी थी।
उन्होंने बताया कि मृतक कांडे पहान का हत्या का आरोपी जोगोन सोय की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी होने पर जोगोन सोय ने अपने दोस्त सुमित बंडिंग और एक और आरोपी के साथ मिलकर कांडे पहान की चाकू से वारकर हत्या कर दी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse