देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक गिरोह छू भी दिया, तो उग्र आंदोलन : योगेश भारती

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक गिरोह द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। 

आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन टीम प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, सत्ता पक्ष के बगोदर विधायक विनोद सिंह, सिमरिया विधायक किसून दास को ज्ञापन सौंपा। 

मौके पर योगेश चंद्र भारती, रविंद्र कुमार महतो, चंदन कुमार ने बताया कि झारखंड का विडंबना है कि सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला का उजागर करने वाले देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक गिरोह द्वारा जान से मारने की धमकी देने के बाद छुपते फिर रहे हैं। 

अभी तक सरकार ने देवेन्द्र नाथ महतो का सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है, अगर देवेंद्र नाथ महतो को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हुई, तो संपूर्ण झारखंड में उग्र आंदोलन होगा। 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जेएसएसी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई मामला का जांच को लेकर गठित एसआईटी कमिटी से विश्वास है कि झारखंड के गरीब आदिवासी मूलवासी छात्र को न्याय मिलेगा। 

31 जनवरी 2024 को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले प्रशासन को पूर्व सुचित करके संवैधानिक तरीके से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जेएसएससी कार्यालय महाघेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, अपने हक अधिकार को लेकर सम्पूर्ण झारखंड से आदिवासी मूलवासी पीड़ित छात्र हजारों की संख्या में पहुंचे थे।

लेकिन पेपर लीक गिरोह को बचाने की मंशा से आंदोलन को कमजोर और बदनाम करने की साजिश से आयोग और प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से कुछ असामाजिक तत्व को भेजकर भीड़ को भड़काने का काम किया गया और तोड़फोड़ किया गया, सीसीटीवी कैमरा के माध्यम जांच किया जाय 15 नामजद एफआईआर में से कोई छात्र तोड़फोड़ नहीं किया है। 

साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा अगामी 8 फरवरी 2024 को प्रेस कांफ्रेंस स्थान बापू वाटिका मोराहबादी रांची में समय दिन 2 बजे से किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse