टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव कडरू रांची में आज झारखंड समेत बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल में अनेक डीएवी संस्थाओं की स्थापना करनेवाले महात्मा एनडी ग्रोवर को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।
मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने महात्मा एन डी ग्रोवर जी द्वारा बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी। प्राचार्य ने बताया कि झारखंड की मिट्टी से ग्रोवर सर को बहुत लगाव था।
प्राचार्य ने महात्मा एन डी ग्रोवर से संबंधित कई अन्य प्रसंग भी सुनाये। उन्होंने कहा कि ग्रोवर सर शिक्षा का संपूर्ण प्रसार चाहते थे। वे चाहते थे कि बालकों की तरह बालिकाओं को भी शिक्षा का मौका मिले।सभी बच्चों में आर्य समाज के संस्कार दिखाई दे।
मौके पर शिक्षिका साधना शर्मा तथा छात्रा आराधना सिन्हा ने भी महात्मा एन डी ग्रोवर सर को याद किया। इस अवसर पर बच्चे और शिक्षक मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse