भारत-म्यांमार सीमा पर जल्द लगेगी बाड़

 

समूची भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगायेगी सरकार : शाह 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने समूची भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का निर्णय लिया है और वह सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

श्री शाह ने मंगलवार को यहां एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ने पूरी 1643 किलोमीटर लंबी भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सीमा पर बेहतर निगरानी की सुविधा के लिए सीमा पर एक गश्ती ट्रैक भी बनाया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सीमा की कुल लंबाई में से मणिपुर के मोरेह में 10 किमी की दूरी पर पहले ही बाड़ लगायी जा चुकी है। इसके अलावा, हाइब्रिड सर्विलांस सिस्टम (एचएसएस) के माध्यम से बाड़ लगाने की दो पायलट परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। 

इसके तहत अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में प्रत्येक 1 किमी की दूरी पर बाड़ लगायी जायेगी। इसके अतिरिक्त, मणिपुर में लगभग 20 किलोमीटर तक बाड़ लगाने के काम को भी मंजूरी दे दी गयी है और काम जल्द ही शुरू हो जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse