एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। मेदनीनगर की प्रथम महापौर श श्री हनुमंत कथा समिति की संयोजक अरुणा शंकर ने रांची उच्च न्यायालय द्वारा श्री धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का पलामू में कार्यक्रम करने के लिए दिये गये आदेश के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा अब तक स्वीकृति नहीं दिये जाने और अब जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में पुनः कार्यक्रम को रद्द करने के लिए रांची उच्च न्यायालय में एलपीए फाइल करने की तैयारी पर तीखा प्रतिक्रिया देते हुए कहीं। सरकार एक संत को झारखंड आने से रोककर हिंदुओं की भावनाओं से खेल रही जिसका परिणाम हेमंत जी को भुगतना पड़ रहा।
श्रीमती शंकर ने कहा कि सरकार कहती है इस कार्यक्रम मैं लगभग 3 लाख की भीड़ प्रतिदिन होगी जिसके लिए 300 मजिस्ट्रेट एवं 5000 पुलिस बल की आवश्यकता है, जिसे झारखंड सरकार उपलब्ध नहीं करा सकती, तो क्या सरकार झारखंड में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं कराई या करेगी या बड़ी-बड़ी राजनीतिक सभाएं रोक पायेंगी?
या फिर यह शर्तें सिर्फ हिंदुओं के संतों, शंकराचार्य या कथा वाचकों के लिए झारखंड में रखी गयी है। संयोजक अरुणा शंकर ने कहा हम हिंदू कमजोर नहीं बाबा बागेश्वर का कथा पलामू मेदिनीनगर में होकर रहेगा चाहे सुप्रीम कोर्ट से आदेश लाना होगा मैं लेकर आऊंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse